Kanpur News: घाटमपुर थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत पुलिस टीम ने शनिवार दोपहर विद्यालयों में जाकर छात्राओं को जागरूक किया। महिला दरोगा ने छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों, गुड टच-बैड टच और वीमेन पावर लाइन 1090 सहित अन्य आपातकालीन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर मिशन शक्ति के तहत महिला दारोगा और सिपाहियों ने छात्राओं को हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी। महिला दरोगा नेहा ने छात्राओं को उनके मौलिक अधिकारों के बारे में बताया। कहा यदि आने जाने में रास्ते मे कोई उन्हें परेशान करे तो तुरंत 1090 पर कॉल कर जानकारी दें, महिला पुलिस उनकी सुरक्षा करेगी।
राम स्वरूप सुभाष स्मारक विद्या मंदिर और नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को उन्हें गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तृत से बताया। थाने के क्राइम इंस्पेक्टर खुर्शीद अहमद ने बताया कि छात्राओं को महिला सशक्तिकरण मिशन के तहत उनके अधिकारों की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही कहा गया है, कि आने जाने में कोई परेशान करे तो पुलिस को सूचना दें।