फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: दुष्कर्म पीड़िता ने अधिवक्ता पर 2.50 लाख हड़पने का लगाया आरोप

Sun, 01 Feb 2026 11:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता ने कोतवाली में अधिवक्ता पर 2.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जूही निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2025 में उन्होंने जूही थाने में दुष्कर्म, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में विधिक परामर्श के लिए उन्होंने अधिवक्ता वीएन मिश्रा से संपर्क किया।
विज्ञापन


आरोप है कि अधिवक्ता ने दुष्कर्म के मामले में सरकार से मुआवजा दिलाने का झांसा देकर केनरा बैंक लॉयर्स एसोसिएशन शाखा में खाता खुलवाया। सादे कागजों और चेकबुक में हस्ताक्षर कराकर अपने पास रख लिया। विभागीय खर्च और घूस के नाम पर करीब 2.50 लाख रुपये ले लिए। बाद में आरोपी पक्ष से सांठगांठ कर उसकी जमानत होने में मदद की। इस बात की जानकारी होने पर उन्होंने अधिवक्ता से अपनी चेकबुक वापस मांगी तो उसमें हस्ताक्षर किए चेक गायब थे। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अधिवक्ता वीएन मिश्रा उर्फ वैसकी नाथ मिश्रा के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें