फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Fire: अराजकतत्वों ने मैदान में लगाई आग, कचरे के ढेर से उठीं आग की लपटें, दमकल ने पाया काबू

Tue, 09 Jun 2026 01:52 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चकेरी क्षेत्र स्थित गणेशपुर मैदान में कचरे के ढेर में आग लग गई। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में चकेरी थाना क्षेत्र के कोयला नगर गणेशपुर मैदान में मंगलवार सुबह गणेशपुर मैदान में आग लग गई। आग से कचरा जलने लगा। लोगों ने पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

कोयला नगर चौकी प्रभारी राष्ट्रदीप सिंह के मुताबिक मंगलवार सुबह गणेशपुर मैदान में आग लग गई।  आग से मैदान में रखा कचरा जलने लगा। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अराजकतत्वों ने आग लगाई है।

विज्ञापन

कोयला नगर मैदान में लगी भीषण आग - फोटो : amar ujala
किसी प्रकार की भी कोई जनहानि नहीं
जाजमऊ अग्निशमन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि एक दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है। फिलहाल किसी के भी हताहत न होने की सूचना है। चकेरी पुलिस ने एहतियात के तौर पर मैदान के आसपास निगरानी बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें