फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लूटा, पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2020 05:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के चेतनगर चकेरी में बुधवार रात चाकू की नोक पर परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने करीब 40 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। चेतनगर निवासी मजदूर महेश की पत्नी सोनम ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात महेश किसी काम से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन


घर पर वह, उनकी बहन रीना, उनके दो बच्चे व दादी लक्ष्मी थीं। देर रात घर की दीवार पर लगी टीन शेड को हटाकर बदमाश अंदर घुसे और चाकू दिखाकर बंधक बना लिया। बंधक बनाने की छीनाझपटी में चाकू से सोनम व रीना घायल भी हुए। बदमाशों ने घर में रखे 20 हजार रुपये, बहन रीना के गले से सोने की चेन, सोनम के कान के टॉप्स, चांदी की पायलें, बच्चों के दो कंगन व साड़ी समेत करीब 40 हजार का माल लूट लिया।

पीड़िता ने दूसरे दिन चकेरी थाने में शिकायत की। पुलिस ने गुरुवार रात अहिरवां रेलवे लाइन के पास से बर्रा निवासी सर्वजीत सिंह, मछरिया नौबस्ता निवासी अर्जुन, दबौली निवासी छोटू उर्फ करिया, गुजैनी सब्जी मंडी निवासी अंकित सोनकर और कच्ची बस्ती अहिरवां निवासी पंकज यादव को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने सोनम के घर लूट की घटना कबूली। उनके पास से लूटे हुए 6500 रुपये, दो कड़े, एक चेन व कपड़ों से भरा बैग भी बरामद किया है। अहिरवां चौकी प्रभारी विजय शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें