Kanpur News: शहर में मनचलों के हौसलें बुलंद हैं। गोविंदनगर इलाके में मनचले ने सरेराह किशोरी को रोककर उसकी मांग भर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गोविंदनगर थानाक्षेत्र में निवासी महिला ने इलाके के युवक अनुराग उर्फ गोल्डी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि शनिवार शाम को युवक ने उनकी 16 साल की नाबालिग बेटी को सरेराह रोककर मांग में सिंदूर भर दिया। महिला की शिकायत पर गोविंदनगर पुलिस ने अनुराग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने बताया कि शनिवार रात बेटी घर का सामान लेने दुकान जा रही थी। उसके साथ छोटी बेटी भी थी। तभी वह आया और उसने मांग भर दी और जबरन बेटी को अपने साथ घर ले गया। छोटी बेटी ने उन्हें इस बारे में बताया तो वह आरोपी के घर गईं तो उनके परिजनों ने बेटी भेजने से मना किया और जान से मारने की धमकी दी। गोविंदनगर इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।