फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत से मनाही पर टूटा दिल: नाबालिग ने पेड़ से फंदा लगाकर दी जान, किशोरी से दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

Sun, 03 May 2026 10:55 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नाबालिग की आत्महत्या की घटना सचेंडी थानाक्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
किशोर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सचेंडी के एक गांव के बाहर पेड़ से फंदा लगाकर 17 वर्षीय किशोर ने खुदकुशी कर ली। किशोर का अपनी बुआ की 15 वर्षीय बेटी से दो साल से प्रेम प्रसंग था। परिजन के विरोध करने से आहत किशोर ने जान दे दी। वह शनिवार सुबह घर से बिना बताए निकला था। परिजन लगातार उसे कॉल करते रहे लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


गांव निवासी किशोर किसानी के साथ ही ट्रैक्टर भी चलाता था। परिवार में मां व दो छोटे भाई हैं। मृतक के चाचा ने बताया की किशोर का उसकी बुआ की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसका विरोध कर रहे थे। परिजन ने दोनों को कई बार बात करने से मना किया लेकिन दोनों मानने को तैयार नहीं थे।

काफी परेशान था प्रदीप
कुछ दिन पहले किशोर उसे अपने घर ले आया। परिजन ने उसे समझा बुझाकर वापस भेज दिया था। किशोर इससे आहत था। शनिवार की सुबह वह घर से निकल गया। देर शाम तक न लौटने पर परिजन ने उसे कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा।
विज्ञापन

पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला शव
रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर फंदे से लटका होने की जानकारी दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसीपी पनकी मनोज कुमार सिंह ने बताया किशोर का रिश्तेदारी में एक किशोरी से प्रेम प्रसंग था। दोनों परिवारों के विरोध के चलते आहत होकर उसने जान दे दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें