कानपुर के मकरावटगंज में केडी पैलेस के पास पांच दिन पहले बैराज की मुख्य पाइप लाइन टूट गई थी। जिसके कारण बैराज प्लांट बंद होने से पांच लाख लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। जल निगम के सहायक अभियंता ने बताया कि टूटी पाइप लाइन में भरा पानी निकाला जा रहा है। 25 जनवरी को सप्लाई शुरू की जाएगी।
जल निगम ने रविवार को शहर के हर्ष नगर और पीपीएन मार्केट में टूटे पाइप जोड़ने के बाद मकरावटगंज में भी मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। 24 जनवरी को इस पाइप की मरम्मत कर 25 जनवरी से बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सिटी से साउथ तक पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। पांच दिन से बैराज प्लांट बंद होने से पांच लाख लोग पानी के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
मकरावटगंज में केडी पैलेस के पास पांच दिन पहले बैराज की मुख्य पाइप लाइन टूट गई थी। इससे बैराज से फूलबाग इंटरमीडिएट पंपिंग स्टेशन तक पानी पहुंचता है। उससे तीन दिन पहले माल रोड में पीपीएन मार्केट के सामने इसी मुख्य पाइप लाइन में लीकेज हो गया था।
डीएम और नगर आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद पीडब्ल्यूडी ने जल निगम को दोनों लीकेज ठीक करने की अनुमति दी। जल निगम के सहायक अभियंता अजमल हुसैन ने बताया कि टूटी पाइप लाइन में भरा पानी निकाला जा रहा है। 25 जनवरी को सप्लाई शुरू की जाएगी।