कानपुर में कैंट थाना क्षेत्र के मैकूपुरवा में शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी होने परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक कर्ज से परेशान चल रहा था।