कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय ने शुक्रवार को प्रमिला सभागार में भाजपा और गैर भाजपाई पार्षदों के साथ बैठक की। चाय पर चर्चा के नाम से बुलाई गई बैठक में पार्षदों से समस्याएं पूछी गईं। गुरुवार से हर हफ्ते एक जोन में शिविर लगाने और 15-20 घरों में जाकर मूलभूत समस्याओं की स्थिति देखने का आश्वासन दिया। यह भी कहा कि नए साल में सभी पार्षद मिलजुल कर शहर हित में काम करें। इस बैठक में करीब 80 पार्षद शामिल हुए। महापौर ने कहा कि सभी पार्षद उनके साथ हैं, जो पार्षद नहीं आए हैं वह बाहर गए हैं अथवा किसी जरूरी काम में व्यस्तता के चलते नहीं आ पाए।