फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: गश खाकर सड़क पर गिरा अधेड़, 45 मिनट तक नहीं आई एंबुलेंस, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम, अनाथ हुए तीन बच्चे

Thu, 23 Apr 2026 02:18 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर में सीने में दर्द के बाद सड़क पर गिरे मजदूर सुनील की एंबुलेंस न मिलने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो से अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक देरी हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में छतमरा चौराहे पर गुरुवार दोपहर करीब 11:30 बजे अपने साथी मजदूर के साथ जा रहा एक अधेड़ गश खाकर सड़क पर गिर गया। समय से उपचार न मिलने पर कुछ ही देर में तड़पने के बाद मौत हो गई। नरवल थाना क्षेत्र के मंधना गांव के रहने वाले साथी टिंकू ने बताया कि वह गांव के ही सुनील कुमार पुत्र छेदीलाल (47) के साथ एक मकान पर पुताई का कार्य कर रहे थे।

विज्ञापन

रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह पुताई करने छतमरा गांव आए थे। काम पर जाते वक्त अचानक सुनील ने बाइक रोकने के लिए कहा और बताया कि सीने में दर्द हो रहा है। जैसे ही टिंकू ने बाइक रोकी, तो सुनील सड़क पर ही अचेत अवस्था में गिर पड़ा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन करीब 45 मिनट बीत जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी।

पुलिस ने ऑटो में लादकर अस्पताल भिजवाया
उधर, गौरिया गांव से वापस लौट रही महाराजपुर पुलिस ने रास्ते में सड़क पर अधेड़ को पड़ा देखा। तत्काल एक ऑटो में लादकर अस्पताल भिजवाया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। राहगीरों के मुताबिक यदि समय रहते उपचार मिल जाता, तो सुनील की जान बचाई जा सकती थी। लेकिन एंबुलेंस के न मिलने तथा अन्य वाहन समय पर न मिलने की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन

http://



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जानकारी के मुताबिक, मृतक सुनील के दो बेटे उत्कर्ष व उत्सव और एक बेटी आस्था हैं। मेहनत मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करता था। महाराजपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि अस्पताल भिजवाया गया था, लेकिन मौत हो चुकी थी। परिजनों ने नरवल पुलिस को सूचना दी है। अन्य कार्रवाई की जा रही है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें