फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Metro: बारादेवी से नौबस्ता तक एलिवेटेड सेक्शन में थर्ड रेल इंस्टॉलेशन का कार्य पूरा

Sat, 10 Jan 2026 10:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थर्ड रेल बिछाने का कार्य पूरा हुआ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो कॉरिडोर-1 के बारादेवी से नौबस्ता तक लगभग 5.3 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड सेक्शन में थर्ड रेल इंस्टाॅलेशन का कार्य पूरा कर लिया गया है। पिछले साल अक्तूबर में ट्रैक निर्माण पूरा होने के बाद इस खंड में थर्ड रेल की स्थापना भी पूरी हो गई है। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि कॉरिडोर-1 के शेष भूमिगत हिस्से में कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल रैंप के बीच ट्रैक निर्माण तेजी से चल रहा है। कॉरिडोर-1 (आईआईटी-नौबस्ता) का 24 किलोमीटर में से 16 किलोमीटर हिस्सा चालू है जबकि शेष सेक्शन और कॉरिडोर-2 (सीएसए-बर्रा-8) का सिविल निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें