फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चुन्नीगंज से सेंट्रल तक पांचों स्टेशनों में मेट्रो अधिकारी-कर्मचारी तैनात

Sun, 13 Apr 2025 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: चुन्नीगंज से सेंट्रल तक पांचों स्टेशनों में मेट्रो अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए। 20 अनुभवी स्टेशन कंट्रोलर को जिम्मेदारी साैंपी गई।
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन में तैनात कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने रविवार को चुन्नीगंज से कानपुर सेंट्रल तक पांचों भूमिगत मेट्रो स्टेशनों में अधिकारी, कर्मचारी तैनात कर दिए गए। इनमें 20 अनुभवी स्टेशन कंट्रोलर तैनात किए गए हैं। यात्री सेवाएं शुरू करने से पहले ड्यूटियां लगाकर ट्रायल और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मेट्रो स्टेशनों की जिम्मेदारी मुख्य रूप से स्टेशन कंट्रोलर या स्टेशन नियंत्रक के पास होती है। उनकी सहायता के लिए स्टेशन कंट्रोल रूम में तमाम तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, जिनकी मदद से वे एक स्थान पर रहते हुए पूरे स्टेशन का नियंत्रण रखते हैं। मेट्रो में सुरक्षा की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी और यूपीएसएसएफ के जवानों को दी गई है। प्रत्येक स्टेशन में महिला गार्ड भी नियुक्ति की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन में तैनात कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
मेट्रो ऑपरेटर, सामान्य टिकट के अलावा एनसीएमसी गो स्मार्ट कार्ड भी जारी करते हैं। उन्हें टिकट वेंडिंग मशीन का भी प्रशिक्षण दिया गया है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कहा कि आईआईटी से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो के विस्तार का सपना जल्द सच होने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें