फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में भरा मेट्रो का कीचड़, डॉक्टर का पैर टूटा

Tue, 02 Sep 2025 11:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती डॉ जीएन द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में मेट्रो का फेंका कीचड़ और पानी भर रहा है। बारिश में अंडर ग्राउंड मेट्रो रूट के लिए खोदाई होने से पानी भर जाता है। जब कर्मी कूड़े को बाहर निकालते हैं तो कीचड़ और पानी कॉलेज परिसर में आ जाता है। कीचड़ में फिसलकर गिरने से वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ डॉ. जीएन द्विवेदी का पैर टूट गया। वह स्वरूपनगर के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनका ऑपरेशन होगा। मेडिकल कॉलेज की मीडिया समन्वयक स्त्री रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. सीमा द्विवेदी ने बताया कि चिकित्सा शिक्षकों के 15 बंगलों में कीचड़ और पानी भर रहा है। डॉक्टर परेशान हैं। स्थिति नारकीय हो गई है। मिट्टी और पानी से नाले भी पट गए हैं। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रबंधन से शिकायत कर दी है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि समस्या से संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है। अब पुलिस से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें