फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेट्रो के मार्शलों का प्रदर्शन…अफसरों पर लगाया आरोप, बोले- 12 घंटे काम करने के बाद भी नहीं मिली सैलरी

Wed, 23 Apr 2025 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: मेट्रो मार्शलों ने अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि महीने भर काम करने के बावजूद सैलरी नहीं मिल रही है। हम परिवार का भरण पोषण कैसे करें।
विज्ञापन
मेट्रो के मार्शलों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मेट्रो का कार्य जारी है। ऐसे में कई स्थानों पर मार्ग परिवर्तन करने के साथ ही बेरिकेडिंग लगाकर मार्ग को अवरुद्ध किया गया है। जहां मेट्रो का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है या फिर ट्रैफिक चलने की संभावना है। ऐसी जगह मेट्रो मार्शल यातायात का संचालन कर रहे हैं, लेकिन उनको सैलरी नहीं मिल रही है।

विज्ञापन

इससे नाराज मेट्रो मार्शलों ने सीटीआई चौराहा पर 12 घंटे जॉब करने के बावजूद सैलरी न मिलने पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा कि महीने भर काम करने के बावजूद सैलरी नहीं मिल रही है। हम परिवार का भरण पोषण कैसे करें। आगे बताया कि सुबह काम करने पहुंचने पर अधिकारियों ने काम से इंकार कर दिया। सैलरी समय से न मिलने पर लेबर कोर्ट जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें