सभी विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान प्राप्त किया था
मूलरूप से बिहार के बक्सर निवासी आनंद कुमार कई वर्षों से गुजैनी में अपने पिता राजकुमार गुप्ता, बड़े भाई अमित और बहन प्रिया के साथ रह रहे थे। उन्होंने पीएसआईटी से बीटेक किया था। पुलिस के अनुसार, बीटेक में उन्होंने प्रदेश की सभी विश्वविद्यालयों में तीसरा स्थान प्राप्त किया था।
अचानक निरस्त करा दिया टिकट
उनकी इस उपलब्धि पर 13 अगस्त 2024 को आयोजित दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें सम्मानित किया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले बड़े भाई अमित की शादी के लिए पूरा परिवार गांव जाने की तैयारी कर रहा था। सभी के टिकट भी बुक हो चुके थे, लेकिन आनंद ने एन वक्त पर अपना टिकट अचानक निरस्त करा दिया था।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
उस समय किसी को इस बात का अंदेशा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और उसकी सामग्री की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गोविंद नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।