लोगों की नाराजगी के बाद आपत्तियां मांगी गईं। विलय हुए स्कूलों की दूरी एक किमी से भी अधिक होने की शिकायतें शासन के पास पहुंचीं। इस पर शासन ने आदेश जारी किया है कि बस्ती से स्कूल की दूरी एक किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। विभाग के सूत्रों का कहना है कि शहर में 266 स्कूलों का विलय हुआ था। इसमें करीब 80 स्कूल ऐसे हैं, जिनकी दूरी एक किलोमीटर से अधिक है। बीएसए सुरजीत सिंह ने बताया कि स्कूलों की दूरी नापने के लिए टीम बनाई गई है। रिपोर्ट में अगर स्कूलों का विलय मानक के विपरीत होगा, तो उसे निरस्त किया जाएगा।