फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदहाली: गंदा नाला में बाॅयोरेमेडिएशन के नाम पर खानापूरी, कंपनी की लापरवाही और अफसर बेपरवाह, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 31 Mar 2026 12:29 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर नगर निगम द्वारा छह करोड़ की लागत से नालों के पानी को शोधित करने की योजना में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। बर्रा-चार में बायोरैमिडिएशन के लिए लगी टंकियां खाली मिलीं, जिस पर मुख्य अभियंता ने जांच और जुर्माने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
गंदा नाला में बाॅयोरेमेडिएशन के नाम पर खानापूरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नगर निगम और ठेकेदार की मिलीभगत से गंदा नाला में बाॅयोरेमेडिएशन के नाम पर खानापूरी की जा रही है। सोमवार को बर्रा-4 में शास्त्री चौक के पास इस नाले में गंदगी अवशोषित करने वाले बैक्टीरिया युक्त रसायन नहीं डाला जा रहा था। इसके लिए वहां रखी टंकी भी सूखी नजर आई।

विज्ञापन

नगर निगम गंगा और पांडु नदी में गिर रहे रामेश्वर, रानी घाट, गंदा नाला, डबका नाला सहित 14 नालों के पानी को बाॅयोरेमेडिएशन विधि से शोधित करने के नाम पर छह करोड़ से ज्यादा खर्च कर रहा है। इस कार्य के लिए ठेका आर्गेनिक 121 साइंटफिक प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

गंदा नाला में बाॅयोरेमेडिएशन के नाम पर खानापूरी - फोटो : amar ujala
गंदगी को अवशोषित करने में कंपनी खानापूरी कर रही
इस कंपनी ने इन नालों का गंदा पानी शोधित करने के लिए इनके किनारे 25 टैंक लगाए हैं और इनके नालों के आरपार पाइप डाले हैं, ताकि उनके माध्यम से बूंद-बूंद रसायन नालों में गिरता रहे और उसमें मौजूद बैक्टीरिया नाले की गंदगी को अवशोषित करते रहें, पर कंपनी खानापूरी कर रही है।

http://



कई दिन से रसायन नहीं डाला गया

सोमवार शाम 5:36 बजे पड़ताल के दौरान शास्त्री चौक के पास बर्रा-चार और रतनलालनगर के बीच स्थित नीमेश्वर महादेव मंदिर के पास बाॅयोरेमेडिएशन के लिए लगी टंकी सूखी नजर आई। टंकी देखकर लग रहा था कि उसमें कई दिन से रसायन नहीं डाला गया है।
विज्ञापन

गंदा नाला में बाॅयोरेमेडिएशन के नाम पर खानापूरी - फोटो : amar ujala
गंदा नाला में बाॅयोरेमेडिएशन न होने की जांच कराऊंगा। रिपोर्ट के आधार पर ठेकेदार कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिन नालों में बाॅयोरेमेडिएशन कराया जा रहा है, उन सभी की रिपोर्ट तलब की जाएगी।  -एसएफए जैदी, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें