फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक: गंगा पुल पर 42 दिन चलेगी मरम्मत, 14 ट्रेनें निरस्त और 31 का रूट बदला, 3000 यात्री होंगे प्रभावित

Fri, 27 Feb 2026 11:45 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: कानपुर-लखनऊ के बीच गंगा पुल की मरम्मत के चलते दो अप्रैल से 42 दिनों तक ट्रेन यातायात प्रभावित रहेगा। 42 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 31 का रास्ता बदला जाएगा, जिससे हजारों यात्रियों को वैकल्पिक साधनों पर निर्भर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
गंगा नदी पुल के डाउन ट्रैक की होगी मरम्मत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-लखनऊ के बीच गंगा नदी के रेलवे पुल के डाउन (कानपुर से लखनऊ) ट्रैक की रेलवे मरम्मत कराएगा। कमजोर हो चुके इस 118 साल पुराने पुल के स्लीपरों को हटाकर स्टील के एच बीम लगाने का काम दो अप्रैल से 13 मई तक कुल 42 दिन चलेगा। इस दौरान कानपुर-लखनऊ रूट की 42 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 31 का रूट और समय बदला जाएगा और 14 को केवल कानपुर तक ही चलाया जाएगा। रेलवे ने लखनऊ-कानुपर रेल मार्ग पर शुक्लागंज (गंगाघाट/कानपुर बायां किनारा) स्थित रेलवे पुल की मरम्मत कराने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

इसके लिए मेगा ब्लॉक लेकर रोज सुबह नौ से शाम पांच बजे तक कुल आठ घंटे काम चलेगा। लखनऊ रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सुशील जायसवाल ने बताया कि गंगा नदी पुल की डाउन लाइन में लगी लोहे की चादरें और स्लीपर बदलने के साथ ही एच बीम लगाई जाएंगी। मेगा ब्लॉक 02 अप्रैल को सुबह नौ बजे से प्रभावी होगा। मेगा ब्लॉक के दौरान कानपुर से लखनऊ के बीच चलने वाली 14 ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। वहीं 10 ट्रेनों को केवल कानपुर तक ही चलाया जाएगा, जबकि 31 ट्रेनों का रूट बदलकर चलाया जाएगा।

118 साल पुराना है यह रेलवे पुल
कानपुर मुरे कंपनी से कानपुर बायां किनारा स्टेशन (गंगाघाट) के बीच बना यह पुल 1908 में बना था। इस तरह से पुल 118 साल पुराना हो गया है। रेलवे डीआरएम के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे की ऑडिट टीम और चीफ इंजीनियर निर्धारित समय अंतराल में इसका ऑडिट करते रहे हैं। पिछले साल 20 मार्च से 30 अप्रैल तक अप लाइन (लखनऊ से कानपुर) पर मेगा ब्लॉक लेकर ट्रैक की मरम्मत कराई गई थी। वही प्रक्रिया अब डाउन ट्रैक को ठीक करने के लिए अपनाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले के तीन हजार यात्रियों को होगी दिक्कत
ट्रेनें निरस्त होने व मार्ग परिवर्तन और समय बदलने से जिले के करीब तीन हजार यात्रियों को लखनऊ-कानपुर की यात्रा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। खासकर इंटरसिटी, झांसी पैसेंजर और कानपुर-लखनऊ मेमू निरस्त होने रोजाना लखनऊ आवागमन करने वालों को बस या फिर अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें