फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक आज से: गिट्टी हटाने का काम पूरा, अब रेल गंगा पुल पर बदले जाएंगे स्लीपर, अप-लाइन पर बढ़ेगा कॉशन

Thu, 02 Apr 2026 12:31 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शुक्लागंज रेल गंगा पुल के डाउन ट्रैक पर दो अप्रैल से 42 दिनों का मेगा ब्लॉक लेकर पुराने स्लीपर बदले जा रहे हैं। वहीं, अप-लाइन पर ट्रेनों की रफ्तार 75 से बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा करने की तैयारी है।
विज्ञापन
मेगा ब्लॉक की शुरू - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्लागंज में ब्रिटिश हुकूमत में बने रेल गंगा पुल के डाउन ट्रैक पर गुरुवार दो अप्रैल से 42 दिनों तक मेगा ब्लॉक लेकर पुराने स्लीपरों को हटाकर नए एचबीम स्लीपर डाले जाने का कार्य शुरू होगा। इसकी तैयारियां बुधवार को जोरशोर से होती रहीं। 100 मजदूरों को लगाकर ट्रैक से गिट्टी हटाने का काम कराया गया।

विज्ञापन

बुधवार को कानपुर और शुक्लागंज छोर पर ट्रैक पर बिखरी गिट्टी को हटाने का कार्य किया गया। गुरुवार से मेगा ब्लॉक लेकर कानपुर छोर से ही लोहे के ट्रफ काटने का कार्य भी शुरू करा दिया जाएगा। काम करने वाले मजदूरों के रहने व खाने की व्यवस्था की जा रही है। 

गंगा नदी में फेंकी जा रही गिट्टियां, जलीय जीव-जंतुओं को खतरा
शुक्लागंज रेल गंगा पुल पर डाउन ट्रैक से गिट्टियां हटाकर कार्यदायी एजेंसी की ओर से गंगा नदी में फिंकवाया जा रहा है। गिट्टी व धूल से गंगा का पानी गंदा होने से जलीय जीव-जंतुओं के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता है।

रेल गंगा पुल के अप रेल लाइन पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
रेल गंगा पुल पर अप लाइन पर ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए बुधवार को एसएंडटी विभाग की ओर से केबल की देखरेख का कार्य किया गया। लखनऊ से कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों के लिए अभी 75 किलोमीटर प्रति घंटा का कॉशन लगा हुआ है।
विज्ञापन

100 किलोमीटर का कॉशन कर दिया जाएगा
इसे हटाकर जल्द ही 100 किलोमीटर का कॉशन कर दिया जाएगा। मालूम हो कि बीते दिनों सिग्नल एंड टेलीकाम विभाग से आए अफसरों ने इसकी मॉनिटरिंग की थी और इस ट्रैक पर गति सीमा बढ़ाए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें