फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मेडिकल स्टोर संचालक खंडवा से लाकर बेच रहा था पिस्टल, गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 09:53 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महाराजपुर पुलिस ने फतेहपुर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक को खंडवा में बनी तीन पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इन पिस्टल को मध्य प्रदेश के खंडवा से खरीदकर ऊंचे दामों में शहर के अपराधियों को बेच रहा था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर महाराजपुर थानाक्षेत्र में हाईवे के पास फतेहपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के छोटी बाजार इलाके के मोहम्मद अजीम खान को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके झोले से तीन पिस्टल बरामद हुईं। आरोपी ने बताया कि उस पर चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर जैसे मामले दर्ज हैं। वह काफी समय तक फतेहपुर की जेल में बंद रहा है। वहीं उसकी मुलाकात खंडवा निवासी प्रशांत से हुई थी। उसने उसे आमदनी बढ़ाने के लिए पिस्टल बेचने की सलाह दी और खंडवा ले जाकर इन्हें बेचने वालों से परिचय करवाया।

विज्ञापन

इसके बाद से वह खंडवा से करीब 30 हजार रुपये में पिस्टल खरीदकर लाता और करीब 50 हजार रुपये में बेच देता। कबूला कि वह अब तक 10 से ज्यादा पिस्टल बेच चुका है। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर प्रशांत और पिस्टल बेचने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें