फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शपथ ऐसी भी ‘न जीने दूंगी न मरने दूंगी, मेरे साथ काम करना ही पड़ेगा’

Thu, 14 Dec 2017 07:26 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अवसर था निकाय चुनाव में जीते हुए महापौर और पार्षदों को शपथ ग्रहण का। कानपुर महापौर का अंदाजे बयां और उनके तेवर देखकर लग रहा था कि शायद उन्होने महानगर को साफ-सुथरा और आदर्श बनाने के लिए कोई भीष्म प्रतिज्ञा कर ही ली है।
विज्ञापन

 

पहली बैठक में दिखाए तेवर

कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
महापौर प्रमिला पांडेय ने मंगलवार को शपथ लेते ही अफसरों के साथ पहली बैठक में तेवर दिखाए। दो टूक कहा ‘न जीने दूंगी न मरने दूंगी, आपको मेरे साथ काम करना ही पड़ेगा क्योंकि मैं भी काम करूंगी। शहर की सबसे बड़ी समस्या गंदगी है। हमारा काम शहर स्वच्छ, स्वस्थ हो। मैं प्रत्येक वार्ड में डेली एक घंटा पदयात्रा करूंगी।’

 

हल्की-फुल्की शिकायतों पर ध्यान नहीं देंगी, पर...

कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम समिति कक्ष में अफसरों से औपचारिक मुलाकात में महापौर ने नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों से कहा कि उनसे अधिकारियों को कोई कष्ट नहीं होगा। उन्हें काम चाहिए और कुछ नहीं। कोई भी अधिकारी उनसे सीधे बात कर सकता है। वह कार्यकर्ताओं की हल्की-फुल्की शिकायतों पर ध्यान नहीं देंगी, पर यदि सबूत सहित कोई गड़बड़ी पता चली तो किसी की सिफारिश नहीं मानूंगी। अफसरों से कहा कि काम बहुत नहीं है। कार्य करने की शक्ति, लगन होनी चाहिए। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बड़े बकायेदारों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए। बताया कि वे सरकारी बकायेदारों से वसूली के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगी।
   
विज्ञापन

शहर का गौरव वापस लेना चाहती हैं

कानपुर महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वह शहर की समस्याओं के अच्छी तरह वाकिफ हैं। सबसे बड़ी समस्या गंदगी को मानती हैं। इसे दूर करते हुए शहर का गौरव वापस लाने के लिए वह प्रत्येक वार्ड में एक घंटा रोज क्षेत्रीय पार्षद के साथ पदयात्रा करेंगी। यदि वहां नगर निगम कार्यालय हुआ तो वहां भी 10 - 15 मिनट बैठेंगी। एक महीने में शहर के प्रबुद्ध लोगों, डॉक्टरों, हर पार्टी के लोगों से सलाह लेकर शहर का गौरव वापस लेना चाहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें