शपथ लेने के बाद कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को परमट वार्ड के निरीक्षण के दौरान एक जगह सीवर भराव देखकर महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को गंदे पानी के पास खड़ा कर दिया। गंगा गंदी कर रहे पुजारियों, गायों को छुट्टा छोड़ने वालों और अफसरों को अल्टीमेटम दिया। अतिक्रमण और गंदगी पर भी नाराजगी जताई। पार्क का सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
महापौर ने सुबह बाबा आनंदेश्वर के दर्शन कर निरीक्षण शुरू किया
प्रमिला पांडेय
महापौर ने सुबह बाबा आनंदेश्वर के दर्शन कर निरीक्षण शुरू किया। बगल में स्थित धर्मशाला के बाहर पहुंचीं तो वहां सीवर लाइन चोक थी। गंदा पानी बह रह था। नगर निगम अफसरों के साथ मौके पर मौजूद जलकल विभाग जोन-4 के अधिशासी अभियंता को गंदे पानी के बगल में खड़ा किया। उन्हें एक हफ्ते में सीवर समस्या खत्म करने के निर्देश दिए। मंदिर के आसपास अवैध कब्जों पर नाराजगी जताई। परमट घाट का जायजा लिया। महापौर ने जोन-4 के स्वच्छता निरीक्षक ओमपाल को निर्देश दिए कि घाटों पर सफाई रखी जाए। मंदिर के दुकानदारों को भी अतिक्रमण हटाने के लिए 15 दिन की मोहलत दी।
मंदिर परिसर में घर बनाकर रह रहे पुजारियों के बारे में किसी ने शिकायत कर दी
प्रमिला पांडेय
आनंदेश्वर मंदिर परिसर म्रें घर बनाकर रह रहे पुजारियों के बारे में किसी ने शिकायत कर दी। महापौर से शिकायत की गई कि पुजारी सपरिवार रहते हैं और उनके घर से निकली गंदगी गंगा में गिरती है। इस पर महापौर ने कहा कि पुजारी दो-चार महीने में कहीं और रहने का बंदोबस्त कर लें। मंदिर में पूजा के समय ही रुकें।
मुगिया हाते के सामने सीवर के टूटे चैंबर की मरम्मत के निर्देश दिए
प्रमिला पांडेय
परमट पुलिस चौकी के बगल की गली से होते हुए वे शिवनारायण मिश्रा पार्क पहुंचीं। वहां 20 - 25 छुट्टा पशु थे। जोन-4 के प्रभारी अरुण चौधरी और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके सिंह को निर्देश दिए कि वे वार्ड में गाय पालने वालों को चिन्हित कर 15 दिन का नोटिस दें। यदि गाय छुट्टा मिले तो कैटल कैचिंग दस्ता उसे पकड़ ले और प्रतिदिन के हिसाब से प्रति पशु 5000 रुपये जुर्माना किया जाए। पार्क का सुंदरीकरण कराने के लिए जोनल अभियंता पुनीत ओझा को निर्देश दिए। चौकी के पास स्थित श्री मित्र मंडल के दफ्तर के बाहर फुटपाथ पर अतिक्रमण, दुकानें लगी देख नाराजगी जताई। मुगिया हाते के सामने सीवर के टूटे चैंबर की मरम्मत के निर्देश दिए।
पार्षद ने लगाया खानापूरी का आरोप
प्रमिला पांडेय
पार्षद ने लगाया खानापूरी का आरोप
परमट वार्ड की निर्दलीय पार्षद कीर्ती अग्निहोत्री ने महापौर पर उपेक्षा और निरीक्षण के नाम पर खानापूरी करने का आरोप लगाया।
आज सिविल लाइंस वार्ड का नंबर
महापौर ने बताया कि परमट मंदिर का निरीक्षण कर समस्याएं दूर करने के निर्देश दिए हैं। तय समय के बाद वह समीक्षा करेंगी। 16 दिसंबर को वह सिविल लाइंस वार्ड का निरीक्षण करेंगी।