कानपुर में वार्ड-65, दामोदर नगर, नौबस्ता पश्चिम में आयोजित अमर उजाला जनता ही जनार्दन कैंप में क्षेत्र की जनता ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा। कार्यक्रम में पहुंचीं महापौर प्रमिला पांडे ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में महापौर के साथ वार्ड-65 के पार्षद योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे। समस्याओं के तकनीकी समाधान के लिए नगर निगम के मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इसके अलावा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति व स्थानीय निवासी भारी संख्या में शामिल हुए।