फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आनंदेश्वर मंदिर के पास महापौर, विधायकों ने लगाई झाड़ू

Thu, 25 Sep 2025 09:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आनंदेश्वर मंदिर के बाहर महापौर, विधायकों, नगर आयुक्त ने झाड़ू लगाकर श्रमदान अभियान की शुरुआत की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

महापौर, विधायकों, नगर आयुक्त आदि ने गुरुवार को आनंदेश्वर मंदिर से एक दिन एक साथ श्रमदान अभियान की शुरुआत की। उन्होंने झाड़ू लगाने के साथ ही लोगों को साफ-सफाई के लिए जागरूक किया। परमट घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सभी 110 वार्डों में स्वच्छता शपथ दिलाई गई। रामलीला मैदानों, पंडाल स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त सुधीर कुमार के निर्देशन में शुरू हुए इस अभियान में महापौर प्रमिला पांडेय, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार, भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष अनिल दीक्षित आदि ने श्रमदान किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त प्रथम आवेश खान, जगदीश यादव, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मनमोहन आर्या, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. अजय आदि शामिल रहे। वहीं, मेट्रो स्टाफ ने सभी 14 स्टेशनों, डिपो में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान करते हुए झाड़ू लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें