वहीं, शिविर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से निशुल्क चिकित्सा कैंप भी लगाया गया। यहां 65 मरीजों का रैंडम ब्लड शुगर, बीपी और नेत्र परीक्षण किया गया। कुछ गंभीर मरीजों की सीबीसी और शुगर की विशेष जांचें भी हुईं। जिन मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और ईसीजी की जरूरत है, उन्हें चिन्हित कर लिया गया है। सोमवार को इन मरीजों को विशेष वाहन से ले जाकर निशुल्क जांचें कराई जाएंगी।