लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करतीं महापौर प्रमिला पांडेय व अनुराग पांडेय
- फोटो : amar ujala
कानपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी के खेल की जांच के बीच बुधवार को मेयर प्रमिला पांडेय ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मेयर ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि नगर निगम में बीते पांच साल में हुए 10 लाख रुपये तक के सभी काम की जांच कराएंगे। इस संबंध में नगर आयुक्त को फोन कर बताएंगे और उनसे रिपोर्ट मांगेंगे।
इसके अलावा महानगर में लगी होर्डिंग्स से नगर निगम की क्या आय हुई और कहीं अनियमितता तो हुई, इस संबंध में भी नगर आयुक्त से रिपोर्ट मांगेंगे। मेयर ने कहा कि नगर निगम में टेंडर वगैरह को लेकर जितने मुंह उतनी बातें सुनने में आ रही हैं। इसमें उनका या उनके परिवार की किसी भी सदस्य की संलिप्तता नहीं है।