फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में कुमार विश्वास: अपने-अपने राम के माध्यम से दिया त्याग का संदेश, कहा- रामकथा जीवन की आध्यात्मिक ऊर्जा

Fri, 26 Dec 2025 07:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: नवाबगंज में  अपने-अपने राम कथा के दौरान कुमार विश्वास ने रामकथा को जीवन की आध्यात्मिक ऊर्जा बताया। इस दौरान भक्तों ने गंगा स्वच्छता और संस्कृति रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन
कुमार विश्वास - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नवाबगंज के सीएसए में आयोजित अपने-अपने रामकथा के माध्यम से रामकथा व सांस्कृतिक संकल्प समारोह में भक्तों ने देश, समाज और संस्कृति की रक्षा और मानवीय मूल्यों के पालन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान के चरणों में वंदन और सामूहिक प्रार्थना के साथ हुआ।

विज्ञापन

कुमार विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि रामकथा केवल आस्था से जुड़ी परंपरा नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा है। उन्होंने कहा कि भारत की गंगा–जमुनी सांस्कृतिक धारा सदियों से भाईचारे, सहिष्णुता और एकता का संदेश देती आई है। लव–कुश की कथा को प्रेरणास्रोत बताते हुए वक्ताओं ने त्याग, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की बात कही।

विज्ञापन

मानवीय मूल्यों और गंगा स्वच्छता का लिया संकल्प
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और गंगा को स्वच्छ बनाए रखने का भी संकल्प दिलाया गया। उपस्थित नागरिकों ने प्रकृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी का वचन दिया। वक्ताओं ने कहा कि संस्कारों और संस्कृति के संवर्धन से ही समाज मजबूत और सामर्थ्यवान बनता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें