Kanpur News: बजरिया थाना क्षेत्र में देर रात एक ऑटो पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर के बजरिया थाना क्षेत्र में देर रात ऑटो पार्ट्स की दुकान आग का गोला बन गई। अचानक लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। दुकान में रखा ऑटो पार्ट्स का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना देर रात करीब एक बजे की है।
दुकान से आग की लपटें और धुआं उठता देख इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल गया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।