फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने हत्या का लगाया आरोप

Sun, 08 Dec 2024 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अलीशा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलबाजार क्षेत्र में रविवार रात विवाहिता का शव ससुराल में फंदे पर लटकता मिला है। मायके वालों ने पति पर पीटकर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। बेकनगंज निवासी जावेद ने बेटी अलीशा (22) की शादी फेथफुलगंज में रहने वाले अरशद के बेटे आतिफ से 23 अक्तूबर 2023 को की थी। उनके दो माह का बेटा भी है। रविवार की देर शाम अलीशा का शव ससुराल में ही पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पाकर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर अलीशा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पति व उसके घरवालों ने अलीशा की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया है। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि मायके वालों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें