फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बच्चों को पीटने से मना करने पर चाकू से हमला, पत्नी की नाक कटी

Fri, 27 Nov 2026 08:11 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बर्रा थाना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बर्रा दो कच्ची बस्ती में बच्चों को पीट रहे पति को रोकना महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि पति ने चाकू से हमला कर दिया इसमें उसकी नाक कट गई। आरोप है कि थाने में सुनवाई नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल से शिकायत की। सीपी के निर्देश पर बर्रा पुलिस ने ससुर, पति समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


बिधनू मझावन में रहने वाली रेशमा का जून-2018 में विवाह बर्रा-2 कच्ची बस्ती निवासी विकास नागर से हुआ था। रेशमा ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया कि पांच लाख रुपये के लिए पति प्रताड़ित करता था। नौ नवंबर की रात विकास दोनों बच्चों को पीट रहा था। शोर सुनकर वह बच्चों को बचाने पहुंची तो पति ने पास में रखी चाकू से हमला कर दिया। इससे उसकी नाक कट गई। आरोप है कि पुलिस ने मेडिकल तो कराया लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की। इसपर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। बर्रा इंस्पेक्टर क्षितिज सिंह ने बताया कि तहरीर पर पति, ससुर लाल जी समेत तीन अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें