फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मुआवजे की रकम के लिए भाई पर चलाई गोली, बोला- आवेश में आकर मारी थी गोली, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Fri, 17 Oct 2025 05:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिठूर में जमीन के मुआवजे के विवाद में छोटे भाई को गोली मारने के आरोपी बड़े भाई शिवम तिवारी को पुलिस ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में आवेश में आकर घटना करने की बात कबूली।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बिठूर थानाक्षेत्र के बनी गांव में बुधवार देर रात जमीन के मुआवजे की रकम को लेकर छोटे सुमित उर्फ टोनी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़े भाई शिवम तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में आवेश में आकर घटना की बात कही। बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया कि गांव के चौकीदार मूलचंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

विज्ञापन

आरोपी भाई शिवम को चेकिंग के दौरान निवारी गांव मोड़ के पास से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक खाली कारतूस बरामद किया है। शिवम ने पुलिस को बताया आवेश में आकर गलती कर दी। फिलहाल सुमित का हैलट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें