रावतपुर निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बीते पांच साल पहले सुजातगंज निवासी मो. कलीम ने धर्म छिपाकर मंदिर में प्रेम विवाह किया। नोएडा ले जाकर साथ रखा। उसके असली धर्म का पता चलने पर विरोध किया तो पीटा। दो सितंबर 2026 को उसने बेटे को जन्म दिया। बीती 10 नवंबर को मां-पिता के साथ रहने की बात कहकर साथ ले आया। यहां पता चला कि 29 नवंबर को कलीम की शबनम नाम की महिला से शादी है। विरोध करने पर कलीम, ससुर सलीम, ननंद नाजरीन, सास जहांआरा, देवर अलीम ने पीटा। कलीम ने गर्दन में कैंची मारकर लहूलुहान कर दिया। एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।