फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रेव मोती मॉल में महिला मित्र से कहासुनी के बाद दूसरी मंजिल से कूदा युवक, मौत

Wed, 11 Nov 2026 10:16 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

रेव मोती मॉल की दूसरी मंजिल से कूदकर युवक ने जान दे दी। युवक चमनगंज का रहने वाला सिकंदर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्वोदय नगर स्थित रेव मोती मॉल में बुधवार रात को महिला मित्र के साथ पहुंचे युवक ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले रतनदीप अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर रीजेंसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान चमनगंज निवासी सिकंदर (28) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सिकंदर अपनी महिला मित्र के साथ मॉल आया था। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने अचानक दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। युवक को नीचे गिरता देख मॉल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना पर काकादेव पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला मित्र से किस बात को लेकर विवाद हुआ था और किन परिस्थितियों में सिकंदर ने यह कदम उठाया, इसकी पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है, हालांकि विवाद की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें