महाराजपुर के सरसौल यार्ड में बुधवार रात ट्रेन के आगे पटरी पर फुफवार सुईथोक निवासी सफीक (32) का शव तीन हिस्सों में कटा पड़ा मिला। जीआरपी ने आत्महत्या की बात कही जबकि परिजन इसे ट्रेन की चपेट में आना कह रहे हैं। परिवार में पत्नी गुलफशा, बच्चे तौफिक, गुड्डू और अयान हैं। घटना के पीछे का का कारण परिजन नहीं बता सके। जीआरपी ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।