शहर में डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच नए मामले दर्ज किए गए। ये रोगी पनकी, सिविल लाइंस, हरबंशमोहाल, हंसपुरम आवास विकास, दबौली और विजयनगर इलाके में मिले हैं। एक रोगी मलेरिया का भी पाया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है।