फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: युवक ने हाथ की कलाई काटी, अमेरिका से मेटा ने पुलिस को भेजा अलर्ट, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

Tue, 27 Oct 2026 10:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

युवक ने जान देने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। अमेरिका से मेटा ने पुलिस को अलर्ट भेजा। 
विज्ञापन
जानकारी देता युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौबस्ता में कर्ज बढ़ने पर मानसिक अवसाद में चल रहे युवक ने जान देने की धमकी दे वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जहरीला पदार्थ निगला और हाथ की कलाई काट ली। वीडियो को संज्ञान लेकर अमेरिका से फेसबुक की मेटा कंपनी ने पुलिस को अलर्ट भेजा। आनन फानन नौबस्ता थाने के पुलिस कर्मी लोकेशन के आधार पर युवक के घर पहुंचे जहां वह पलंग पर अचेत पड़ा हुआ था।

विज्ञापन

विज्ञापन

नौबस्ता थानाप्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात पुलिस की लखनऊ मीडिया सेल को फेसबुक की मेटा कंपनी के माध्यम से युवक के आत्महत्या के प्रयास करने का अलर्ट मिला। सूचना पर रात्रि अधिकारी दारोगा पुष्पेंद्र सिंह, सिपाही दीपक शर्मा और चालक हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार मौके पर पहुंचे। दरवाजा पीट कर युवक की मां को जगाया गया। इसके बाद कमरे में घुसे तो युवक पलंग पर अचेत पड़ा था। दाहिने हाथ की कलाई भी कटी हुई थी। युवक एक जागरण पार्टी में काम करता है। कर्ज होने के चलते मानसिक तनाव में था। युवक को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उसने पुलिस को धन्यवाद देते हुए भविष्य में कभी ऐसा न करने का वादा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें