फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 20 Apr 2026 02:06 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रावतपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर में पत्नी से विवाद के बाद पति ने रविवार देर रात फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लखनपुर निवासी अजय दिवाकर के परिवार में पत्नी लाली बेटा कन्हैया, नंदू और बेटी टुकटुक है। अजय के छोटे भाई विजय ने बताया कि भाई शराब का लती था। भाई का अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था।

विज्ञापन


शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद भाई ने कमरे में जाकर दुपट्टे से पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह पत्नी ने फंदे पर शव लटकता देखा तो चीख-पुकार मच गई। रावतपुर इंस्पेक्टर कमलेश राय ने बताया कि मृतक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। अगर कोई तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें