फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: चप्पलों से पिटने वाला निकला साइंटिस्ट; पुलिस पर 'एडिशनल एसपी' का झांसा देकर गांठा रौब, पढ़ें मामला

Sun, 08 Mar 2026 09:26 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: घाटमपुर तहसील में दुष्कर्म पीड़िता और उसकी बेटियों ने वीडियो बनाने व थप्पड़ मारने के विरोध में फॉरेंसिक वैज्ञानिक की चप्पलों से पिटाई कर दी। पुलिस ने मां-बेटियों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं खुद को फर्जी एडिशनल एसपी बताकर रौब गांठने वाले वैज्ञानिक की पोल भी खुल गई है।
विज्ञापन
साइंटिस्ट की पिटाई करती महिला और उसकी बेटियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के घाटमपुर तहसील परिसर में शनिवार दोपहर दुष्कर्म की रिपोर्ट लिखाने वाली महिला व उनकी बेटियों की झांसी में तैनात फॉरेंसिक साइंस के वैज्ञानिक संतोष कुमार कुरील की चप्पलों से पिटाई कर दी। महिला ने बेटी का वीडियो बनाने और विरोध पर थप्पड़ जड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, वैज्ञानिक का कहना है कि उन्हें कार से खींचकर पीटा गया है। दोनों पक्षों के बीच जमीन से संबंधित मामला कोर्ट में है।

विज्ञापन

पुलिस ने मां व बेटियों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की है। घाटमपुर इंस्पेक्टर दिनेश सिंह बिष्ट के मुताबिक क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उनका गांव के ही कैलाश से सिविल कोर्ट में जमीन का मुकदमा चल रहा है। वह शनिवार को दो बेटियों के साथ तारीख पर आई थीं। आरोप है कि संतोष कुमार कुरील उनकी बेटियों का वीडियो बना रहे थे।

महिला व उसकी दोनों बेटियों पर रिपोर्ट दर्ज
उन्होंने इसका विरोध किया तो कहासुनी हो गई। इस दौरान संतोष ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। वहीं, फॉरेंसिक साइंस के वैज्ञानिक संतोष कुमार का आरोप है कि महिला की बेटियां उनको चप्पल दिखा रही थीं। उन्होंने विरोध किया, तो उनको कार से बाहर खींचकर लात-घूंसों व चप्पलों से पीटा गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। संतोष कुरील की तहरीर पर महिला व उसकी दोनों बेटियों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

लगभग दो वर्ष तक दुष्कर्म किया
मामले की जांच की जा रही है। वहीं, महिला ने थाना प्रभारी को बताया कि जमीन के मामले में मदद करने की आड़ पर संतोष कुरील ने उसके साथ लगभग दो वर्ष तक दुष्कर्म किया। उन्होंने इसकी रिपोर्ट घाटमपुर थाने में दर्ज कराई थी। संतोष ने मेडिकल रिपोर्ट में हेराफेरी कर दुष्कर्म की एफआईआर में फाइनल रिपोर्ट लगवा दी थी। महिला का आरोप है कि संतोष कुरील उसे लगातार मुकदमे की पैरवी न करने के लिए धमका रहा है।
विज्ञापन





एडिशनल एसपी बताकर रौब गांठा

पुलिस संतोष कुरील को थाने ले जाने लगी, तो उन्होंने खुद को एडिशनल एसपी बताते हुए पुलिस कर्मियों पर रौब गांठा। महिला का आरोप है कि थाने के गेट के पास पहुंचते ही उन्होंने कहा कि एडिशनल एसपी हूं जेल भिजवा दूंगा। थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट से भी खुद को पहले एडिशनल एसपी बताया। हालांकि पुलिस की जांच में वह साइंटिस्ट निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें