फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: डीएम के फर्जी हस्ताक्षर कर दे दिया कांशीराम आवास, गिरफ्तार

Tue, 24 Nov 2026 11:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

बिजली मीटर के लिए दलाल ने पहले ही आवेदन कर दिया था। तहसील दिवस शिकायत पर एसीएम की जांच में मामला खुला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पनकी स्थित कांशीराम आवास योजना में सरकारी मकान दिलाने का झांसा देकर दलाल ने महिला से 1.77 लाख रुपये हड़पकर कब्जा दिला दिया। आवास के आवंटन पत्र में तत्कालीन जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर भी कर दिए। शिकायत पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जांच कराई तो पूरा मामला सामने आ गया। पनकी पुलिस ने सोमवार को आरोपी दीपक यादव उर्फ राजा यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पनकी के ग्राम कपली निवासी रितु सिंह पत्नी शंभू सिंह ने पीएम आवास योजना के तहत मकान के लिए डूडा कार्यालय में आवेदन किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात दीपक यादव उर्फ राजा यादव से हुई। आरोप है कि दीपक ने सरकारी आवास दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए 1.77 लाख रुपये ले लिए। करीब एक माह बाद दीपक ने रितु को पनकी स्थित शहरी गरीब आवास योजना (कांशीराम) के भवन संख्या 286/5 पर कब्जा दिला दिया। बिजली मीटर लगवाने के लिए रितु ने आवेदन किया तो पता चला कि इस पते पर दलाल दीपक ने अपने नाम से मीटर के लिए पहले ही आवेदन कर दिया था।

महिला को शक हुआ तो उसने तहसील दिवस में शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्कालीन एसीएम चतुर्थ ने आवास आवंटन का सत्यापन किया तो आवंटन पत्र फर्जी मिला। सत्यापन रिपोर्ट में तत्कालीन जिलाधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर भी पाए गए। सबसे बड़ी बात ये आवंटन पहले एक महिला के नाम किया गया था जिसकी मृत्यु के बाद इसपर कब्जा कर लिया गया था। इसके बाद आवास के फर्जी कागज बनाकर आवंटित कर दिया था। इस पर महिला ने पनकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसके आधार पर पुलिस ने दीपक उर्फ राजा यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें