फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नाबालिग से हैवानियत करने वाला गिरफ्तार, घर में घुसकर किया था दुष्कर्म, पहले भी जेल जा चुका है आरोपी

Sat, 21 Feb 2026 09:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने वारदात को तब अंजाम दिया जब पीड़िता के माता-पिता बारात में गए थे और वह घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गांव के ही युवक विशाल पुत्र शंकर लाल (25) को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक 10 फरवरी को पीड़िता के पिता बारात में गए थे और मां भी गांव में एक अन्य घर पर बारात में शामिल थी। घर पर बेटी अकेली थी। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


http://
विज्ञापन



घटना के बाद आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। गुरुवार को पीड़िता के पिता ने महाराजपुर थाने में लिखित शिकायत देकर न्याय की मांग की थी जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। बताया कि आरोपी पहले भी भैस चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें