Kanpur News: जेम पोर्टल के एडिशनल सीईओ अजीत वी चौहान ने उद्यमियों के साथ बैठक कर पोर्टल पर लगने वाले शुल्कों को कम करने का आश्वासन दिया। साथ ही, उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए साप्ताहिक ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी सहमति जताई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कानपुर में जेम पोर्टल के एडिशनल सीईओ अजीत वी चौहान ने गुरुवार को जीटी रोड स्थित उद्योग निदेशालय सभागार में उद्यमियों के साथ संवाद किया। इसमें उद्यमी संगठनों के साथ जेम पोर्टल से जुड़ी जानकारी साझा की गई। इस पर पंजीकरण और लगने वाले शुल्क को कम या खत्म करने की बात रखी। इस पर बताया गया कि इस संबंध में प्रकिया शुरू की गई। जल्द ही ये कम या खत्म हो सकता है।
आईआईए के मंडलीय अध्यक्ष दिनेश बरासिया ने कानपुर समेत प्रदेश के 18 चैप्टरों में हर सप्ताह ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम करने के लिए संगठन के साथ करार करने की बात रखी। उद्यमी शुभांकर बंका ने बताया कि इस दौरान नवाचार से तैयार उत्पादों के पंजीकरण संंबंधी प्रश्न किया गया। इस मौके पर आलोक अग्रवाल, लाडली प्रसाद, संदीप अपस्थी, हरेंद्र मूरजानी, सुशील शर्मा, गौरव पिलानिया आदि मौजूद रहे।