इन बैंकों में खोल सकेंगे खाता
मर्चेंट चैंबर ऑफ उत्तर प्रदेश जीएसटी कमेटी के चेयरमैन संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि कैपिटल गेन अकाउंट खोलने के लिए 19 नवंबर को नए निर्देश जारी किए गए हैं। अब आयकर दाता एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड, सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड, डीसीबी बैंक लिमिटेड, फेडरल बैंक लिमिटेड, आईडीएफसी बैंक लिमिटेड, इंडसइंड बैंक लिमिटेड, जम्मू एंड कश्मीर बैंक लिमिटेड, कर्नाटक बैंक लिमिटेड, करूर वैश्य बैंक लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड, आरबीएल बैंक लिमिटेड, साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड, यश बैंक लिमिटेड, धनलक्ष्मी बैंक लिमिटेड, बंंधन बैंक लिमिटेड, सीएसबी बैंक लिमिटेड और तमिलनाडु मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड में खाता खोल सकते हैं।