फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: लोन के नाम पर बड़ा खेल, सेकेंड हैंड कार के नाम पर 4..32 लाख हड़पे, किसान भरता रहा किस्तें, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Aug 2026 04:17 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बिधनू थाना क्षेत्र में सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए लोन लेने वाले एक किसान के नाम पर स्वीकृत 5.76 लाख रुपये में से बैंक मैनेजर और कर्मियों ने 4.32 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित किसान छह महीने तक किस्तें भी भरता रहा, लेकिन कार न मिलने पर जब उसने जांच कराई तो इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिधनू थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू में सेकेंड हैंड कार खरीदने के लिए लोन कराना महंगा पड़ गया। निजी बैंक के मैनेजर और उसके कर्मियों ने किसान के नाम पर आवंटित हुई 5.76 लाख की राशि में से 4.32 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने किसान की किस्तें भी बांध दीं, जिसे वह डीलर के माध्यम से छह माह तक चुकाता रहा। हालांकि, कार न मिलने पर डीलर के माध्यम से किसान ने पूछताछ की तो जालसाजी की जानकारी हुई।

विज्ञापन

पीड़ित ने जन शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिधनू के हाजीपुर गांव निवासी जयलाल यादव के मुताबिक, वर्ष 2025 में शास्त्रीनगर स्थित कार डीलर से करीब 5.76 लाख रुपये में कार खरीदने का सौदा किया था। डीलर के माध्यम से सिविल लाइंस के आईटीआई फाइनेंस लिमिटेड कार्यालय से कार फाइनेंस कराई। 18 मार्च 2025 को 5.76 लाख रुपये के ऋण की स्वीकृति हुई।

विज्ञापन

कार भी नहीं मिल सकी
स्वीकृत ऋण राशि उसके अथवा कार डीलर के खाते में पूरी तरह स्थानांतरित नहीं की गई। इसके बावजूद अप्रैल से सितंबर 2025 तक छह किस्तों में 14,670 रुपये की दर से कुल 88,020 रुपये जमा कराए गए। कार भी नहीं मिल सकी। संदेह होने पर जानकारी की तो करीब 4,32,373 रुपये बैंक के कर्मचारी संतोष यादव और उनके भाई युवराज यादव के खाते में ट्रांसफर होने का पता चला। पीड़ित ने बैंक मैनेजर आलोक श्रीवास्तव, कर्मचारी संतोष यादव और उनके भाई युवराज यादव पर आपसी सांठगांठ कर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। बिधनू इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें