फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Sports: यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में बड़े बदलाव, फ्रेंचाइजियों को मिली सपोर्ट स्टाफ चुनने की आजादी

Sun, 21 Jun 2026 06:18 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण में फ्रेंचाइजियों को अपना सपोर्ट स्टाफ खुद चुनने का अधिकार मिला है। 14 अगस्त से शुरू होने वाली इस लीग के लिए 12 जुलाई को खिलाड़ियों की नीलामी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी टी-20 लीग के चौथे संस्करण में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। पहली बार लीग में हिस्सा लेने वाली सभी छह फ्रेंचाइजी को अपना सपोर्टिंग स्टाफ खुद चुनने का अधिकार दिया गया है। इससे टीमें अपनी रणनीति और जरूरतों के मुताबिक कोचिंग, मैनेजर और प्रबंधन ढांचा तैयार कर सकेंगी। ग्रीनपार्क स्टेडियम में 14 अगस्त से शुरू होने वाली लीग को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

यूपी टी-20 लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने बताया कि फ्रेंचाइजी पसंद के कोच, मैनेजर, फिजियो और अन्य सहयोगी स्टाफ नियुक्त कर सकेंगी। बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के रूप में प्राथमिकता प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुके पूर्व खिलाड़ियों को दी जाएगी।  बाहर के कोच को नियुक्त करने से पहले यूपीसीए की अनुमति लेनी होगी।

खिलाड़ियों की नीलामी 12 जुलाई को प्रस्तावित
पहले के तीनों संस्करणों में यूपीसीए की ओर से उपलब्ध कराई गई सूची में से सपोर्ट स्टाफ का चयन करना पड़ता था। लीग का आयोजन 14 अगस्त से 6 सितंबर तक ग्रीनपार्क स्टेडियम में होगा, जिसमें कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों की नीलामी 12 जुलाई को प्रस्तावित है। आयोजन स्थल के रूप में वाराणसी और आगरा पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिनी ऑक्शन की व्यवस्था लागू
लीग में मिनी ऑक्शन की व्यवस्था लागू की गई है। फ्रेंचाइजी 6 से 12 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी, जबकि शेष खिलाड़ियों का चयन नीलामी के माध्यम से होगा। प्रत्येक टीम 18 सदस्यीय स्क्वॉड तैयार करेंगी। विभिन्न शहरों में ट्रायल प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मेरठ मेवरिक्स के ट्रायल वर्तमान में जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें