फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: 29.50 करोड़ से चौड़ा होगा मैनावती मार्ग, ग्रीनबेल्ट और बॉटनिकल गार्डन भी बनेगा, वीसी के पास भेजी फाइल

Fri, 10 Apr 2026 02:41 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: केडीए 54.5 करोड़ रुपये की लागत से मैनावती मार्ग का चौड़ीकरण और वहां बॉटनिकल गार्डन विकसित करेगा। 5.8 किमी लंबे इस मार्ग के चौड़ा होने से बिठूर की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
मैनावती मार्ग की खराब सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में केडीए शहर को बिठूर से जोड़ने वाले मैनावती मार्ग का 29.5 करोड़ से चौड़ीकरण करवाएगा। इसके अलावा मार्ग पर 25 करोड़ रुपये की लागत से एक बॉटनिकल गार्डन भी विकसित किया जाएगा। मार्ग को अधिकतम 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। यह मार्ग वर्तमान में शहर की सबसे खराब सड़कों में शुमार है। चौड़ीकरण के बाद हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।

विज्ञापन

नवाबगंज स्थित चिड़ियाघर चौराहे से सिंहपुर तिराहे तक का यह मार्ग 5.8 किलोमीटर लंबा है। जगह-जगह जर्जर सड़क और गड्ढों के कारण वाहन सवारों को परेशानी होती है। रात में अंधेरा होने से हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है। केडीए की न्यू कानपुर सिटी योजना के तहत बिठूर तक आवागमन सुगम करने के लिए इस मार्ग का चौड़ीकरण जरूरी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, ठेकेदार के चयन के लिए फाइल केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के पास भेजी गई है।

विज्ञापन

मैनावती मार्ग की खराब सड़क - फोटो : अमर उजाला
25 करोड़ से बनेगा बॉटनिकल गार्डन
चिड़ियाघर चौराहे से जागेश्वर मंदिर के आगे डीपीएस पुलिया तक मैनावती मार्ग कहीं आठ तो कहीं 10 मीटर चौड़ा है। इसके आगे सड़क की चौड़ाई 12 मीटर से 17 मीटर तक है। केडीए अभियंत्रण विभाग के अनुसार इसे अधिकतम 24 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। मार्ग पर डेढ़ साल पहले बने डिवाइडर से सवा मीटर दूर दूसरा डिवाइडर बनेगा। दोनों डिवाइडरों के बीच मिट्टी भरकर ग्रीनबेल्ट विकसित की जाएगी। मार्ग पर 25 करोड़ रुपये से बॉटनिकल गार्डन भी विकसित होगा। गार्डन में विशेष प्रकार के पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें