फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur MahaShivratri: पूरा शहर हुआ शिवमय...बोल-बम के जयकारों से गूंजे शिवालय, जलाभिषेक के लिए उमड़ा जनसैलाब

Wed, 26 Feb 2025 10:57 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवालय भक्तों की आस्था और भक्ति से सराबोर हो उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक किया और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाशिवरात्रि के लिए मंगलवार रात से ही कानपुर शहर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने लगा। बम-बम भोले की गूंज के साथ आधी रात के बाद भक्तों ने बाबा के दर्शन किए। शिवालयों में भक्तों की कतारें रात 11 बजे से लग गई।

विज्ञापन

सुबह होते-होते ओम नमः शिवाय और बम-बम भोले के जयकारे हर तरफ सुनाई देने लगे। हर-हर महादेव के जयकारों और रुद्राष्टक के मधुर स्वरों से मंदिर गुंजायमान हो गए।परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर में रात दस बजे से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन

शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : amar ujala
मंदिरों में श्रद्धालुओं ने की पूजा
रात 01:50 बजे मंगला आरती हुई। दो बजे भक्तों के लिए पट खोल दिए गए।  इसके अलावा जाजमऊ के सिद्धनाथ मंदिर, मालरोड के खैरेश्वर मंदिर, पीरोड के बनखंडेश्वर, नवाबगंज के जागेश्वर सहित अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें