मदरसा बोर्ड परीक्षा को लेकर जाजमऊ स्थित डीटीएस इंटर कॉलेज में की गई तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं आठ केंद्रों पर 17 से 22 फरवरी तक होगी। ये केंद्र बेकनगंज स्थित एमएम अली मेमोरियल इंटर कॉलेज, जाजमऊ का डीटीएस इंटर कॉलेज, लाटूश रोड स्थित एस जी नानक विद्यालय गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुली बाजार स्थित मदरसा कौमी दानिश गाह गर्ल्स स्कूल हैं। इसके अलावा बिल्हौर के बीआरडी इंटर कॉलेज, मकनपुर फेयर कमेटी इंटर कॉलेज, श्री गांधी विद्यापीठ इंटर कॉलेज घाटमपुर और घाटमपुर स्थित मदरसा इस्लामिया निस्वां को केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 2,320 छात्र-छात्राएं दो पालियों में परीक्षा देंगे। पहली पाली सुबह आठ से 11 बजे और दूसरी दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे की पाली में मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी अरबी एवं फारसी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी अरबी एवं फारसी) की परीक्षाएं होंगी। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी।