गोविंदनगर थानाक्षेत्र में एक युवती ने किशोर पर धमका कर संबंध बनाने का आरोप लगा रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती का आरोप है कि किशोर ने ने उसकी बात न मानने पर दुष्कर्म करने और तेजाब से जलाने की धमकी दी है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। रतनलालनगर की रहने वाली युवती की दो साल पहले बर्रा निवासी किशोर से जान पहचान हुई थी। कुछ दिनों तक उनके बीच बातचीत भी हुई। इसका फायदा उठाकर किशोर ने उसके मोबाइल से पर्सनल वीडियो और फोटो अपने फोन में ट्रांसफर कर लिए। इसके बाद उसकी खराब हरकतें देखकर युवती ने बात करना बंद कर दिया। युवती का आरोप है कि किशोर उन पर शारीरिक संबंध न बनाने पर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। 13 फरवरी को फोन कर उसने 14 फरवरी को मिलने के लिए रतनलालनगर में जैना पैलेस के पास बुलाया। वहां मारपीट और अश्लीलता की। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।