फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे: ईंधन खर्च बचाएगा, टोल टैक्स जेब खाली करेगा, जानिए कितना देना होगा शुल्क

Mon, 13 Jul 2026 01:43 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर से लखनऊ के 63 किमी के एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन होगा। 14 जुलाई की सुबह आठ बजे से इस एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन
कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे का होगा उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-लखनऊ के 63 किलोमीटर के एक्सप्रेसवे का लोकार्पण आज यानी सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके बाद 14 जुलाई की सुबह आठ बजे से इस एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस 6-लेन कॉरिडोर को पार करने में ईंधन तो बचेगा लेकिन टोल आपकी जेब खाली करेगा। वहीं, सुरक्षा कारणों से दोपहिया व तिपहिया वाहनों की इंट्री पर रोक रहेगी। यह एक्सप्रेसवे उन्नाव के आजाद चौराहा से शुरू होकर लखनऊ में शहीद पथ के पास उतरता है।

विज्ञापन


एनएचएआई के अफसरों के मुताबिक, इस एक्सप्रेसवे पर यात्रा करते समय टोल चुकाने के लिए गाड़ी की रफ्तार कम नहीं करनी होगी और न ही कोई बैरियर होगा। टोल प्लाजा से 500 मीटर पहले लगे हाई डेफिनेशन कैमरे गाड़ी की नंबर प्लेट और फास्टैग को रफ्तार में ही स्कैन कर लेंगे।

वहीं, इस एक्सप्रेसवे की एक ओर की दूरी तय करने में आपकी कार में 210 रुपये की सीएनजी खर्च होगी। इसके अलावा डीजल व पेट्रोल की छोटी कार में क्रमश: 230 व 250 रुपये का खर्च आएगा। एक ओर के टोल टैक्स के रूप में अपनी जेब से 275 रुपये चुकाने होंगे। इससे कुल यात्रा में आपको 485 रुपये व्यय करने होंगे। वहीं, पुराना हाईवे (एनएच-27) में आपको एक तरफ का मात्र 95 रुपये का टोल देना होगा। इस रास्ते आपकी यात्रा 305 रुपये में पूरी हो जाएगी। इस तरह डीजल कार में 505 व पेट्रोल कार में 525 रुपये का खर्च आएगा। समय भी मात्र आधा घंटा ज्यादा लगेगा।
विज्ञापन

चार टोल प्वाइंट - शिवपुरा, बनी, अमरसास व आजाद चौक
वाहन का प्रकार - एक तरफ का किराया - 24 घंटे में वापसी पर किराया
कार, जीप वैन - 275 रुपये - 415 रुपये
हल्के व्यावसायिक वाहन - 445 रुपये - 670 रुपये
बस और ट्रक - 935 रुपये - 1405 रुपये
भारी वाहन - 1020 रुपये - 1530 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें