सर्विलांस से युवती की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली
मई में शिवदेवी युवक के साथ घर से चली गई थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। सर्विलांस की मदद से युवती की लोकेशन महाराष्ट्र में मिली। इसके बाद पुलिस ने दबाव बनाकर युवक-युवती और उनके परिजन को तीन नवंबर को थाने बुलाया।
परिवारों की सहमति से मंदिर में विवाह
वहां दोनों ने परिजनों के सामने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जताई। बातचीत के बाद दोनों परिवार विवाह के लिए राजी हो गए। बृहस्पतिवार को परिजन दोनों को नीलकंठ महादेव मंदिर ले गए, जहां उन्होंने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर साथ निभाने का वचन दिया। परिजनों ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से मंदिर में विवाह कराया गया है।